Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal बारीं पंचायत में गैस समस्‍या बढ़ी, मांग मुताब‍िक नहीं पहुंच रहे सिलेंडर 

बारीं पंचायत में गैस समस्‍या बढ़ी, मांग मुताब‍िक नहीं पहुंच रहे सिलेंडर 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर जिला के बारीं पंचायत में गैस समस्‍या बढ़ने  से  लोग परेशान हैं । मांग के मुताबिक गैस सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। हालत यह हो गई है कि लोगों को लंबे समय तक गैस सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों को निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही। इस कारण दुकानदारों से लेकर आम घरेलू सिलेंडर उपभोक्ता परेशान है। गैस एजेंसियों में जो मांग प्लांट को भेजी जा रही है उससे कम यहां पहुंच रही है जिस कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही गांव के लोगों में यह समस्या उनके लिए परेशानी बन गई है। यदि सप्लाई आती भी है तो वह केवल शुरू के एक दो गांव तक ही निपट जाती है जबकि अंतिम छोर वाले उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर ही घरों को लौट रहे हैं ।

Advertisements

बारीं पंचायत के पांच वार्डों में हमीरपुर की शहीद सुरजीत गैस एजेंसी से गैस की आपूर्ति होती है। उपभोक्ताओं विद्या देवी , जमुना देवी , रक्षा  देवी, पप्पी, लक्की , सीमा ,हरबंस, जयराज, देशराज, संजू, सन्नी, गद्दु , शीलू का कहना है कि  हर मंगलवार को बारी और चाहड़  वार्डों में गैस की सप्लाई पहुंचनी चाहिए। ऐसा न होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे है। इस बार ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि शहीद  सुरजीत गैस एजेंसी के संचालक को इस बारे बता दिया गया है। जल्दी ही उपभोक्ताओं को गैस के सिलेंडर मिल जायेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here