एसपी को ज्ञापन सौंप कहा- छेड़छाड़ के आरोप निराधार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज के पक्ष में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडल उतर आए हैं। महिला मंडल सदस्यों ने चौकी इंचार्ज पर एक महिला कुक द्वारा छेड़छाड़ के लगाए गए आरोपों को एक षड्यंत्र बताया और इन आरोपों को सिरे से नकार कर टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज का तबादला रद्द करने की मांग की है। मंगलवार को महिला मंडल अपर दरोगन, छत्रैल, टपरे, दरकोटी के प्रतिनिधि एसपी हमीरपुर से मिले और एक महिला कुक द्वारा टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।

Advertisements

महिलाओं रजनीश कुमारी, अंजना, संतोष, सुमन, सर्वो देवी , ब्राह्मी देवी, सुमना देवी, कृष्णा देवी,ऐशो देवी, मनोरमा , कमला देवी ने हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा कि बिना किसी जांच पड़ताल के टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज का तबादला कर दिया गया है। आरोप लगाने वाली महिला के बारे में भी महिलाओं ने आपत्ति जाहिर की है। महिला मंडलों ने कहा कि चौंकी इंचार्ज रिटायरमेंट पर बैठे हुए हैं ऐसे में निष्पक्ष जांच की जाए।

ये भी पढ़ें: बारिश-बर्फबारी के बाद खिली धूप….तापमान में आई गिरावट

क्या है मामला

टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज पर एक महिला कुक ने छेडखानी का आरोप लगाकर एसपी हमीरपुर को शिकायत की थी। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए चौकी इंचार्ज का तबादला हमीरपुर कर दिया गया। इसके साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई। उधर चौकी इंचार्ज के समर्थन में कई महिला मंडल उतर आए और मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंप तबादला रद्द करने की मांग की।

क्या कहती हैं पुलिस अधीक्षक

इस बारे में एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने कहा कि टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ एक महिला कुक ने छेड़ छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज का तबादला कर पुलिस विभाग की आंतरिक कमेटी का गठन कर जांच शुरु कर दी गई है। इस मामले को लेकर ग्रामीण भी मिले हैं और उन्होंने भी अपना ज्ञापन सौंपा है। नियमों के तहत ही जांच होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here