Monday, October 26, 2026
Home National भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। किसान मोर्चा की जिला के कार्यकारिणी गुरुवार को घोषित कर दी गई है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद हमीरपुर जिला की किसान मोर्चा भाजपा के कार्यकारिणी घोषित की गई है। सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने बताया जिला के पांचों मंडलों में हमीरपुर से पृथ्वीराज शर्मा, भोरंज से प्रवीण कुमार, सुजानपुर से पृथ्वी चंद, बड़सर से जगन्नाथ बनियाल, नादौन से प्यार सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisements

बड़सर से यशवंत सिंह, भोरंज से दिलीप सिंह, सुजानपुर से हाकमचंद डोगरा, हमीरपुर से ओम प्रकाश शुक्ला एवं धर्मवीर, शर्मा नादौन से मनोज धीमान को किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हमीरपुर से संजीवन पटियाल, भोरंज से दिनेश सिंह को किसान मोर्चा का महासचिव बनाया गया है। इसके साथ-साथ हमीरपुर से सतीश चौहान, बड़सर से लेखराज भोरंज से बलदेव सिंह, सुजानपुर से किशोर सडियाल, नादौन से अमरजीत को सचिव बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here