Sunday, October 25, 2026
Home National 35 लाख की लागत से सुधरी रोड की हालत, ग्रामीणों ने जताया...

35 लाख की लागत से सुधरी रोड की हालत, ग्रामीणों ने जताया डॉक्टर पुष्पेंद्र का आभार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। प्रदेश में सच में सुख की सरकार है तभी तो ग्रामीणों की मांगे शीघ्र पूरी हो रही है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दाडूही  पंचायत के ब्रूनाड  गांव के रोड की हालत खस्ता थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा को दी। पुष्पेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की बात को  सीएम सुखविंद्र  सिंह सुक्खू तक पहुंचाया।  रोड पक्का हुआ तो ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा का आभार व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम भी अयोजित् कर  डाला। 

Advertisements

ग्रामीणों ने जताया सीएम का आभार

इस मौके पर ग्रामीणों ने तहे दिल से  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  का धन्यवाद किया। डॉक्टर वर्मा ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह  का प्रत्येक फैसला आम जनमानस के हित में लिया हुआ फैसला होता है। उनके प्रत्येक फैसले चाहे वह गाय भैंस के मर जाने पर मुआवजे को 4500 रुपए से बढ़ा कर 55 हजार रुपए करना, भेड़ बकरी के मर जाने पर ₹500 से बढ़कर ₹6000 करना, एकल नारी या विधवा नारियों को मकान बनाने के लिए 6 मरला जमीन देना वह डेढ़ लाख रुपये आर्थिक मदद देना, आपदा में गिर गए मकानों को बनाने के लिए 7 लाख रुपए देना, इन सब फैसलों  में  मुख्यमंत्री  ने आम जनमानस के हितों को ध्यान में रखा है।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल 

इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, वार्ड पंच कुलदीप सिंह, प्रकाश चंद, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, सुरम सिंह, राम सिंह व सलीमो देवी व महिला मंडल की प्रधान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here