Monday, October 26, 2026
Home National विद्यार्थियों में संस्कार और आरोग्यता का होना अत्यंत आवश्यक: प्रो. राम

विद्यार्थियों में संस्कार और आरोग्यता का होना अत्यंत आवश्यक: प्रो. राम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टकौता भोरेंज में सोमवार  को एकल आरोग्य योजना के राष्ट्रीय प्रभारी प्रोफेसर राम अवतार (संस्कारी योग गुरु)  ने दौरा किया। स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ योग संस्कार और आरोग्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisements

उन्होंने बताया कि अपने दिनचर्या और जीवन शैली में हमें सुधार करने की अति आवश्यकता है। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है। अगर हम स्वस्थ होंगे तो ही हर कार्य करने में निपुण होंगे।साथ में उन्होंने बच्चों के साथ खान-पान के उचित तौर तरीकों व खाने की सामग्री  को लेकर भी चर्चा की।बच्चों ने प्रोफेसर साहब द्वारा बताई गई अमूल्य बातों में उत्सुकता दिखाई और उनके संबोधन का भरपूर आनंद उठाते हुए उनसे हेल्दी दिनचर्या बनाने का वादा किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here