Monday, October 26, 2026
Home Himachal नशा करने वालों को समाज से बहिष्कृत करने  का आह्वान

नशा करने वालों को समाज से बहिष्कृत करने  का आह्वान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । नशाखोरी पूरे देश में प्रसाशन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सिर्फ पंजाब ही नहीं देश का हर राज्य इस बीमारी से जूझने को मजबूर है। एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भी  नशा एक महामारी की तरह फैल रहा है और नशाखोरी में प्रदेश दूसरे नंबर पर पहुँच गया है। इससे  नशा करने वालों की मृत्यु दर भी बढ़ती जा रही है और तमाम दावों के बावजूद नशा नहीं रुक पा रहा है। नशे की अंधी गलियों में दुनिया भर के भटक रहे  युवाओं को बाहर निकालना हरेक का नैतिक कर्तव्य है। इसी कर्तव्य पथ पर राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के स्काउट्स एवं गाइड्स, स्काउट मास्टर सतीश राणा और गाइड कैप्टेन कुसुम लता के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट “निश्यय” के अंतर्गत लोगों को लगातार जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके अंतर्गत आज  एक ऐसा ही प्रयास गाँव सिसवां  में  नुक्कड़ नाटक ,गाने एवं वाद विवाद के  माध्यम से किया गया।

Advertisements

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशे के गुलाम

 यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य  रजनीश रांगड़ा ने बताया कि आज बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशे के गुलाम बन चुके हैं। कैसी विडंबना है कि मानव को नशे से होने वाली बीमारियों का पता तो है फिर भी खुद ही मौत को दावत दी जा रही है।  दुनिया में हर साल लाखों युवा नशे के कारण असमय ही मौत के आगोश में समाते जा रहे हैं।अब वक़्त आ गया है कि समाज को इस बुराई पर मंथन करना ही होगा ताकि चिरागों को बचाया जा सके। नशे का कारोबार करने वालों पर दंडात्मक कारवाई करनी होगी। स्कूल व कालेज  के सौ मीटर के दायरे में धूम्रपान बेचने वालों को सजा दी जाए, जो चंद रुपयों की खातिर  युवाओं का जीवन लील रहे हैं। 

समय संभलने का है : सतीश राणा 

 स्काउट मास्टर सतीश राणा ने कहा कि समय अभी संभलने का है। समाज को नशे के विरुद्ध आवाज उठानी होगी ताकि युवाओं का भविष्य संवर सके। अगर समाज अब भी नहीं जागा तो युवा नशें की दलदल में धंसता जाएगा। समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाना होगा। नशें को बंद करने के लिए कानून बनाना चाहिए। नशा मुक्ति से ही परिवार को टूटने से बचाया जा सकता है।

सलंकल्प : नशा करने वालों को समाज से बहिष्कृत किया जाए

 स्काउट्स एवं गाइड्स ने उपस्थित जनसमूह को नशा निषेध पर एक संकल्प लेने का आह्वान किया कि नशा करने वालों को समाज से बहिष्कृत किया जाए, उनका हुक्का पानी बंद किया जाए ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके और युवाओं का जीवन बचाया जा सके। इस अवसर पर डॉक्टर नवनीत जरयाल ,रुचिका,ललित कालिया ,राकेश चौहान  स्काउट मास्टर मनोज और गाइड कप्तान कविता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here