138 वर्ष के गौरवमयी इतिहास के साथ देशवासियों की सेवा को तत्पर है कांग्रेस: हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 1885 में जिस समय देश में कांग्रेस का गठन हुआ था, उस समय अंग्रेज हकूमत द्वारा भारतीयों पर बहुत जुल्म किए जा रहे थे। उनके जुल्मों को मुंह तोड़ जवाब देने और देश की आजादी की लड़ाई को तेज करने के लिए कांग्रेस ने देश भर में जो अलख जगाई थी, वह अंग्रेजी शासकों की नांव में आखिरी कील साबित हुई थी। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कही। हरीश आनंद ने कहा कि आजादी के बाद के हालातों को कांग्रेस ने जिस सूझबूझ और देशसेवा की भावना से संभाला उसी की बदौलत आज देश तरक्की के नए आयाम छू रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की खातिर कुर्बनियां दीं और आज भी देश एवं देशवासियों की खातिर हर कांग्रेसी सेवा एवं त्याग के लिए तैयार बर तैयार बैठा है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अपील भी की कि कांग्रेस के लिए दिन रात काम करने वाले टकसाली कांग्रेसियों को पार्टी में बनता मान सम्मान  दिया जाए ताकि नए कार्यकर्ताओं का हौंसला बुलंद रहे। हरीश आनंद ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस की सोच रखने वाले देशवासियों से अपील की कि वह देश की तरक्की के लिए कांग्रेस का साथ दें और समय की सरकारों की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए पूरी एकजुटता से लड़ाई लड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here