गुरसिख सुख व दुख में एक ही अवस्था में रहता है : महात्मा अवतार

हरियाना,(द स्टैलर न्यूज़): सतगुरू माता सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन हरियाना में संत समागम करवाया गया। जिसमें गढ़दीवाला ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह जी विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि जो इंसान इस प्रभु परमात्मा का सहारा हर कार्य करते समय लेता है। उसके जीवन सदा आनंद में रहता है। सुख और दुख जीवन के दो पहलु है। गुरसिख को जब कोई दुख आता है तो वह प्रभु परमात्मा का सिमरन करता है जिससे उसे दुख को सहन करने की शक्ति मिलती है।

Advertisements

गुरसिख सुख व दुख में एक ही अवस्था में रहता है। इंसान का इस दुनिया में आने का मुख्य उद्देश्य इस निरंकार प्रभु की जानकारी सतगुरु के चरणों में जाकर करना है। गुरसिख को कोई भी कुछ भी कहे वह गुरमत वाला रास्ता नहीं छोड़ता।

अंत में संचालक महात्मा सुरिंदर पाल जी ने मुखी महात्मा डा. रत्न सिंह की तरफ से गढदीवाला ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह व संगत का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महात्मा नागरमल जी, राम सिंह दिल्ली, बलदेव सिंह, वचित्र सिंह आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here