Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur सफेदे के पेड़ से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, चालक-परिचालक की मौत,...

सफेदे के पेड़ से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, चालक-परिचालक की मौत, 8 घायल

होशियारपुर/मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। आज 16 फरवरी को सुबह करीब चार बजे जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मुकेरियां के कस्वा भंगाला के जंडवाल मोड़ पर हरियाणा रोडवेज की बस जोकि दिल्ली से कटड़ा जा रही थी संतुलन बिगडऩे से सफेदे के पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर के कारण बस के चालक एवं परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गईं। घायलों को सिविल अस्पताल मुकेरियां में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर एवं अस्पताल पहुंचकर हादसे का जायजा लिया और घायलों से भेंट की।

Advertisements

प्राप्त जानकारी अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस (एच.आर.67-बी. 9586) जोकि दिल्ली से कटड़ा जा रही थी कि जैसे बस उक्त स्थान पर पहुंची तो बस का संतुलन बिगडऩे से बस सडक़ किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। जिससे बस चालक सलीमदीन (45) निवासी सोनीपत तथा परिचालक कृष्ण कुमार (42) पुत्र सुखवीर निवासी गांव मनाना पानीपत की मौके पर ही मौत हो गयी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। घायलों में सन्नी (25) पुत्र ओमप्रकाश निवासी रानीताल जम्मू, डैनजन (21 )पुत्री डिने निवासी लद्दाख, शामलाल (20) पुत्र अमरनाथ निवासी मनूल कटड़ा, नोवजन (27) पुत्र टैसी निवासी लद्दाख, सहवाग (21) पुत्र दोरेन निवासी लश्कर जिला कारगिल, चारु राम (27) पुत्र व्यास देव निवासी रैली चम्बा हिमाचल, शिवशंकर (30) पुत्र जग्गू निवासी गया जी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल मुकेरियां में भर्ती करवाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक शर्मा, तहसीलदार जगतार सिंह, डीएसपी रविन्द्र सिंह, थाना प्रभारी सतिन्द्र सिंह धारीवाल मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here