Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी मिड टाउन ने कैपिटल अस्पताल के सहयोग से लगाया मुफ्त मेडिकल...

रोटरी मिड टाउन ने कैपिटल अस्पताल के सहयोग से लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, 700 लोगों ने लिया लाभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): रोटरी क्लब मिड टाउन और कैपिटल अस्पताल, जालंधर के सहयोग से रविवार को श्री गुरु रामदास लंगर हॉल, फगवाड़ा-चंडीगढ़ बाईपास, होशियारपुर में एक विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।इस कैंप में डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव, डॉ. आदिजया भाटिया, डॉ. सहमीत सिंह, डॉ. वरिंदर सिंह, डॉ. कबीर, डॉ. दविंदर पाल सिंह और  ए.एस. कपूर ने मरीजों की जांच की। कैंप में हृदय रोग, कैंसर, हड्डियों और रीढ़ की समस्याओं सहित अन्य सामान्य बीमारियों के लिए 700 लोगों  की जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां, ईसीजी, ब्लड शुगर टेस्ट और अन्य मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की गईं।

Advertisements

यह कैंप विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिला। मरीजों को अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेज लाने की अपील पहले ही की गई थी, जिससे उनकी बेहतर जांच संभव हो सकी।

इस आयोजन में रोटरी क्लब मिड टाउन के प्रधान आवतार सिंह, गुरलियाकत सिंह बराड़, इंदरपाल सिंह सचदेवा, डी.पी. कठूरिया, मनोज ओहरी, अशोक शर्मा, जगमीत सिंह सेठी, जेएसएस सेठी, सतीश गुप्ता, जोगिंदर सिंह, एच.एस. भोगल, रोहित चोपड़ा, कुलजीत सैनी, ए एस अरनेजा, रजनीश गुलियानी, जतिंदर कुमार, विक्रम शर्मा, संदीप शर्मा, प्रवीन पब्बी, जतिंदर दुग्गल, संदीप शर्मा, राकेश कपूर, जोगिंदर सिंह, रोहित चोपड़ा, जोगिंदर कुमार, डॉ. हरजिंदर सिंह ओबेरॉय, जीके वासुदेव और संजीव ओहरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।यह मेडिकल कैंप समाज कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसमें सैकड़ों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे अधिक से अधिक लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here