Wednesday, October 21, 2026
Home National एक साल से खाली पड़ा किसान सलाहकार अध्यक्ष का पद, गोलमाल की...

एक साल से खाली पड़ा किसान सलाहकार अध्यक्ष का पद, गोलमाल की आशंका

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा चार वर्षों से किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष (आत्मा अध्यक्ष) का चुनाव नहीं करवाया गया है। जबकि आत्मा अध्यक्ष का कार्यकाल महज एक वर्ष में ही समाप्त हो जाता है। मामले को लेकर झमटिया गांव निवासी किसान राजकुमार चौधरी ने बीडीओ डा. विमल कुमार को आवेदन देकर जल्द ही आत्मा अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न करवाने की मांग की है। साथ ही उक्त किसान ने प्रखंड कृषि अधिकारी संजय शर्मा पर शक जाहिर करते हुए आवेदन में लिखा है कि उक्त अधिकारी बिना चुनाव करवाए गुपचुप अपने चहेते को कागजी चयन प्रक्रिया से आत्मा अध्यक्ष बनाना चाहते है।

Advertisements

-विभाग में चुनाव की कोइ सुगबुगाहट नहीं, संदेह के घेरे में कृषि अधिकारी

उक्त किसान समेत अन्य किसानों ने बताया कि समूह बिहार में आत्मा अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया जोरों पर है। बेगूसराय जिले में भी कुछ प्रखंडों को छोडक़र सभी प्रखंडों में आत्मा अध्यक्ष का चुनाव करवाया जा चुका है। मगर प्रखंड कृषि अधिकारी के गलत उद्देश्य की पूर्ति हेतु अबतक प्रशासनिक तौर पर चुनाव कोई सुगबुगाहट नहीं है। वहीं प्रखंड कृषि अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इंटर की परीक्षा में ड्यूटी में अति व्यस्तता के कारण चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है जल्द ही चुनाव कार्य सम्पन्न करवा लिया जाएगा। नियमानुसार 3 साल के कार्यकाल के बाद चुनाव करवाया जाना था। जबकि नए आदेश के अनुसार यह कार्यकाल घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here