Sunday, October 25, 2026
Home National तेज़ रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 4 की मौत,...

तेज़ रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर जख्मी

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़), पलक। सोनीपत में मामा-भांजा चौक पर एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार सोनीपत के बालगढ़ की ओर से एक तेज रफ्तार फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार आ रही थी। यहां कार ने तीन साइकिल सवार और दो स्कूटर सवारों को कुचल दिया।

Advertisements

कार ने पीछे से पांच लोगों को टक्कर मार दी और इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here