भाजपा ने मोर्चा प्रभारी किए नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला महामंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा सचिव व जिला प्रभारी राकेश शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में जिला महामंत्री बिन्दुसार शुक्ला, सुरेश भाटिया, जसवीर सिंह और जतिंदर सिंह सैनी शामिल हुए।

Advertisements

जिला प्रभारी ने जिला महामंत्रियों से संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की और प्रदेश की ओर से आए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। शर्मा ने कहा कि पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने में मोर्चो का अहम दायित्व होता है इसीलिए जिला मोर्चा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में डॉ रमन घई को युवा मोर्चा प्रभारी और जतिंदर सिंह सैनी को किसान मोर्चा प्रभारी चिंटू हंस को एससी मोर्चा प्रभारी लगाया गया है।

शर्मा ने कहा कि पंजाब को जिस तरह कांग्रेस ने धार्मिक, सियासी और आर्थिक तौर पर मारा है। उसी राह पर चलते हुए आम आदमी पार्टी सरकार की गलत नीतियों के कारण कृषि व इंडस्ट्रियल सेक्टर पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 2024 के लोकसभा चुनावों में पंजाब की जनता के आशीर्वाद से मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे जिससे पंजाब को न्याय मिलेगा। भगवंत मान सरकार के सारे दावे खोखले साबित हुए है। पंजाब में जंगलराज चल रहा है। अब मोदी की गारंटी ही पंजाब को  नशे और गुंडाराज से निजात दिलाकर विकास की पटरी पर लेकर जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here