मंत्री अनुराग ठाकुर ने विकास कार्य के लिए साढे 22 लाख और 20.75 लाख  रुपए किए जारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र की अलग- अलग पंचायत के विकास हेतु सांसद निधि से लगभग साढे 22 लाख और 20.75 लाख रुपए जारी किए हैं। यह राशि डीसी ऑफिस हमीरपुर पहुंच गई है जिसे विकास के लिए आगे  पंचायतों को जारी किया जा रहा है । 

Advertisements

जारी की गई राशि से ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे । महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा तथा जिला परिषद सदस्य कैप्टन रणजीत सिंह  ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री राष्ट्र के साथ-साथ ग्रामीण स्तर में भी विकास हो सके इसको लेकर लगातार काम कर रहे हैं । भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दी गई विकास राशि के लिए आभार  जताया है।

जारी की गई राशि में गौशाला खैरी के पास सामुदायिक भवन की मरम्मत, ग्राम खैरी, के लिए डेढ़ लाख गांव चलोह, श्मशान घाट हेतु 50 हजार जगत राम के घर की ओर चारदीवारी स्टील रेलिंग आदि का निर्माण धीमान बस्ती पटलानदर 50 हजारे ग्राम गुजरेड़ा चबूतरा, ब्लॉक सुजानपुर में मुख्य सड़क एससी बस्ती गुजरेरा भगवान दास आदि के घर तक सड़क का निर्माण हेतु डेढ़ लाख मुख्य सड़क से ग्राम गरोड्डू, ग्राम पंचायत चम्याणा, ब्लॉक सुजानपुर की ओर पक्की सड़क का निर्माण हेतु दो लाख अर्जुन सिंह आदि के घर से केशव राम आदि के घर तक सड़क का निर्माण एससी बस्ती धरनी पंचायत बगेडा हेतु डेढ़ लाख महिला मंडल भवन, जिआना, पंचायत जोल लम्बरी हेतु डेढ़ लाख महिला मंडल भवन ग्राम बधधार पंचायत मनिहाल ब्लॉक सुजानपुर में महिला मंडल भवन का निर्माण हेतु तीन लाख ग्राम जोल, ग्राम पंचायत जोल पलाही, ब्लॉक सुजानपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु तीन लाख ग्राम रियाह, जीपी धबरियाणा, ब्लॉक सुजानपुर में मुख्य सड़क संजय कुमार आदि के घर तक एससी बस्ती तक सड़क का निर्माण हेतु 50 हजार , सड़क निर्माण ओंकार सिंह ग्राम चारिया दी धार, जीपी चारिया दी धार, ब्लॉक बमसन में रमेश चंद आदि के घर तक डेढ़ लाख ग्राम खियाह ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत खियाह लोखिरयां, ब्लॉक हमीरपुर में मुख्य सड़क से श्याम लाल के घर तक पक्के पथ का निर्माण हेतु डेढ़ लाख वार्ड नंबर 1 ग्राम लौंगनी, ग्राम पंचायत करोट, ब्लॉक सुजानपुर में रणजीत सिंह आदि के घर से सुभाष चंद आदि के घर तक पथ का निर्माण हेतु डेढ़ लाख लिंक रोड चोराहा स्वाहल वार्ड नंबर 6 से विनोद कुमार आदि के घर तक ग्राम स्वाहल, जीपी चबूतरा, ब्लॉक सुजानपुर में पक्के पथ का निर्माण हेतु एक लाख रुपए की राशि जारी की है। 

यह है 20 लाख 75 हजार रुपए की दूसरी किस्त

भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने बताया कि सांसद निधि से अनुराग ने दूसरी किस्त में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए  20 लाख 75 हजार  रुपए की दूसरी किस्त जारी की है। 

इसमें नागलंबर गांव में पुली निर्माण के लिए 75 हजार रूपए, जंगलबेरी के जंगल गांव में युवक मंडल भवन निर्माण को दो लाख रुपए, गांव जोल में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अढ़ाई लाख रुपए, गांव कसीरी में प्यार चंद के घर की ओर पक्के रास्ते के निर्माण के लिए 75 हजार रुपए, भरनांग में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु अढ़ाई लाख रुपए, पुरली नुगाल में महिला मंडल  भवन निर्माण कार्य हेतु डेढ़ लाख रुपए, उटपुर  महिला मंडल भवन निर्माण हेतु दो लाख रुपए, जंदराल में शमशान घाट के लिए सड़क निर्माण के लिए दो लाख रुपए, बुमाना में हरिजन बस्ती के लिए शमशान घाट बनाने हेतु डेढ़ लाख रुपए, कलोह में सुहारू राम के घर से प्रकाश चंद के घर तक रास्ते हेतु 75 हजार रूपए, एससी बढ़ती शमशान घाट कालोह में सुरक्षा दीवार हेतु दो लाख रुपए, डूहक में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दो लाख रुपए तथा पटलांदर  में जगत राम के घर से धीमान बस्ती तक रास्ते में सुरक्षा दीवार व रेलिंग के लिए 50 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here