बायो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: सिविल सर्जन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलविंदर कुमार डमाणा ने सिविल अस्पताल मुकेरियां का औचक निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, पोस्ट नेटल वार्ड, ड्रग स्टोर, फार्मेसी ओपीडी, सर्जिकल वार्ड (पुरुष और महिला), मेडिकल वार्ड, शिशु वार्ड, स्त्री रोग वार्ड और लैब का निरीक्षण किया। जिसमें स्टाफ को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Advertisements

सिविल सर्जन ने सभी कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। सोनोलॉजिस्ट डॉ. राकेश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की जांच की गई। उनके द्वारा अलग-अलग वार्डों में दवा की उपलब्धता एवं इनडोर मरीजों से इलाज के संबंध में चर्चा के दौरान स्थिति सही पायी गयी। सभी मरीजों को दवा अस्पताल के अंदर से ही मिल रही पाई गई। दवा भंडार में उपलब्ध दवाओं का भी निरीक्षण किया गया और सभी दवाएं सही मात्रा में पाई गईं। सिविल सर्जन ने सिविल अस्पताल मुकेरियां के एसएमओ डॉ. रमन कुमार को बायो-मेडिकल वेस्ट के निपटान के लिए सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने और अस्पताल की सफाई के संबंध में सतर्क रहने को कहा। इस अवसर पर उनके साथ भूपिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here