डीएवी दरकोटी के छात्रों ने किया विज्ञान केंद्र शिमला का भ्रमण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। राष्ट्रीय नेचर कैंपिंग अभियान के अंतर्गत पाठशाला के  विज्ञान अध्यापिका  कुमारी तान्या तथा होनहार विद्यार्थी  शगुन, गांव टपरे, व अभिमन्यु,गांव भरनोट ने   जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम की देख-रेख में विज्ञान केंद्र शोघी शिमला का भ्रमण किया। इस तीन दिवसीय कैंपिंग कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों  पक्षियों के रहन-सहन, लोकल फलोरा फौना, पर्यावरण, विज्ञान मॉडल, जैव विविधता व फॉरेस्ट नेचर वॉक के बारे में समस्त जानकारियों से अवगत करवाया गया।

Advertisements

पाठशाला के प्रधानाचार्य  महेंद्र सिंह डोगरा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं व प्रकृति को समझने व उसका संरक्षण के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पाठशाला में होने वाली इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण से कई नई चीजों का ज्ञान अर्जित किया। डीएवी पब्लिक स्कूल दरकोटी  समय समय पर विद्यार्थियों  को  भ्रमण करवा इनका। बौद्धिक विकास करवाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here