Sunday, October 25, 2026
Home Latest अब तो मैं ‘गाली प्रूफ’ बन गया हूं: पीएम मोदी

अब तो मैं ‘गाली प्रूफ’ बन गया हूं: पीएम मोदी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में अपनी काफी बाते रखी और विपक्षी दलों पर अपने तंज साधे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 24 साल से गालियां सुन सुनकर ‘गाली प्रूफ’ बन गया हूं। उन्होंने ओडिशा में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है, सरकार बदल रही है। मैंने कहा हैं कि वर्तमान ओडिशा सरकार की समाप्ति 4 जून हैं और 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री ओडिशा में शपथ लेंगे।

Advertisements

चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्तिगत हमलों पर पीएम मोदी ने कहा कि किसने मुझे ‘मौत का सौदागर’ और ‘गंदी नाली का कीड़ा’ कहा? संसद में हमारे एक साथी ने हिसाब लगाया था। 101 गालियां गिनाई थी तो चाहे चुनाव हो या न हो, ये लोग (विपक्ष) मानते हैं कि गालियां देने का हक उनका ही है और वे इतने हताश-निराश हो गए हैं कि गालियां देना, अपशब्द बोलना उनका स्वभाव बन गया है।

इसके अलावा मुसलमानों के लिए ओबीसी कोटा पर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश और उसके बाद ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया को लेकर मोदी ने कहा कि जब कोर्ट का फैसला आया तब ही साफ हो गया था कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा था। लेकिन इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए, अब वे न्यायपालिका का भी दुरुपयोग कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेहतर होगा कि यह लोग संविधान पढ़ लें, देश के कानून पढ़ लें, मुझे किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि पीएम मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा। वहीं, विपक्ष के आरोप पर कि पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे, इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने यह पाप किया है। उन्होंने कहा कि आपने ‘आखिरी दौर’ शब्द का इस्तेमाल किया, मैं इसमें बहुत सारी चीजें देख सकता हूं। एक तो यह संकेत देता है कि हमारा नया युग शुरू होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here