
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में बरी कर दिया हैं। हाई कोर्ट के जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर और जस्टिस ललित बत्रा की खंडपीठ ने डेरा प्रमुख की तरफ से अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ दायर अपील को स्वीकार करते हुए ये आदेश पारित किए हैं। इस मामले में डेरा प्रमुख समेत पांच और लोगों को बरी किया गया हैं। बता दें कि यह मामला 22 साल पुराना है, जिसमें 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया था।

रंजीत सिंह डेरे का मैनेजर था। जिसकी 10 जुलाई 2002 को कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलियान गांव में उनके खेतों के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। रंजीत की हत्या के एक साल बाद 2003 में उनके परिजनों ने इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। जिसके बाद रंजीत सिंह हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट पंचकूला ने 2021 में गुरमीत राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई थी और 31 लाख का जुर्माना लगाया था। 2002 में रणजीत सिंह की हत्या हुई थी।












