
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम चरण के मतदान से पहले कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबक पीएम मोदी 30 मई की रात कन्याकुमारी पहुंचेंगे और अगले दिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं।

30 मई गुरुवार को पीएम मोदी सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम के आधिकारिक कार्यक्रम में 31 मई और एक जून का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।











