संस्थाओ के लिए नहीं जनता के लिए काम करेंगे सफाई सेवक: सैनी/करनजोत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 20 मार्च 2024 को नगर निगम होशियारपुर में सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा कर्मचारियों की भारी एकत्रता की गई जिसकी प्रधानगी प्रधान करनजोत आदिया ने की। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी संगठन पंजाब से स. कुलवंत सिंह सैनी महासचिव पंजाब विशेष रुप से शामिल हुए। इस अवसर पर सीनियर उप-प्रधान विक्रमजीत बंटी ने प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं से अवगत करवाया। यूनियन के उप-प्रधान सोमनाथ आदिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि गैर सरकारी प्राईवेट संस्थाओं द्वारा करवाये जाने वाले समागमों में सफाई की सेवा बंद की जाये।

Advertisements

अगर सफाई कर्मचारी  गैर सरकारी काम के लिए जाता है तो उसकी अपनी वीट खाली रह जाने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और कुछ संगठन कर्मचारियों के काम को लेकर प्रशासन के पास झूठी शिकायतें करते हैं और कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हैं। अगर प्रशासन ने गैर सरकारी संगठनों की दखल अंदाजी पर विराम चिन्ह न लगाया तो यूनियन द्वारा निगर निगम प्रशासन का विरोध किया जायेगा। यहां यह भी वर्णणीय है की नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 1 तारीख से लेकर 7 तारीख तक देना सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर बलराम भट्टी, जै गोपाल, रविन्द्र कुमार (काका), अश्वनी, परमिंदर, अश्वनी, राजिंद्र कुमार, हरबिलास, अशोक हंस, प्रदीप कुमार (दीपू) आशु बड़ैच, पंकज अटवाल, सुनीता रानी, अनीता, वीना रानी, तरुण, दीपक हंस, विक्रम, विपन, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here