Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur जिला वैद्य मंडल ने लगाया कैंप, 780 मरीजों की जांच की

जिला वैद्य मंडल ने लगाया कैंप, 780 मरीजों की जांच की

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला वैद्य मंडल होशियारपुर की तरफ से गांव चक्क फुल्लू गढ़शंकर में फ्री आयुर्वेदिक कैंप प्रधान वैद्य रविकांत खोलिया की अध्यक्षता में कैप्टन आत्मा सिंह की याद में श्री गुरु रविदास महाराज जी गुरद्वारा में लगाया गया। इस मौके पर कैंप के दौरान वैद्यों द्वारा करीब 780 मरीजों का चैकअप कर उन्हें फ्री दवाईयां तथा बीमारियों से बचने के उपाए बताए गए। इस मौके खारिश, खांसी, बुखार व जोड़ दर्द के मरीज अधिक पाए गए।

Advertisements

इस अवसर पर सरप्रस्त जसवीर सिंह सोंद, चेयरमैन विनोद शर्मा, सीनियर उपप्रधान सोम प्रकाश, सचिव तरसेम सिंह संदर, वैद्य दर्शन सोहल, जड़ी बूटी मंत्री वैद्य निर्मल लोई, वैद्य मुख्तयार सिंह, वैद्य जीत राम, वैद्य नरिंदर मरवाहा, वैद्य जोगिंदर सिंह आनंदपुरी, वैद्य अमन व अन्य वैद्य मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रधान भगत सिंह, फौजी जीत राम, गुरविंदर सिंह, इंजी. कुलदीप सिंह, रवि कुमार, रोशन सिंह ने सभी वैद्यों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित कर उनका कैंप के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मंडल को भविष्य में भी ऐसे कैंप लगाते रहने के लिए कहा। इस मौके पर सचिव तरसेम सिंह ने भविष्य में ऐसे कैंप लगाते रहने के लिए जिला वैद्य मंडल की ओर से आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here