
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी की प्रैसवार्ता के बाद स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा कि एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी ने मेरे चरित्र पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि पार्टी में कल के आए नेताओं ने 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को भाजपा का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब सच क़बूल लिया था और आज यू टर्न ले लिया।

उन्होंने बिभव पर निशाना साधते हुए आगे लिखा- ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूंगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है। उन्होंने लिखा कि कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं। अपने लिए भी लड़ूंगी। उन्होंने लिखा कि जमकर चरित्र हनन करो, लेकिन वक्त आने पर सच सामने आएगा।












