Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh प्रधानमंत्री ने फतेह रैली में परनीत कौर की जीत सुनिश्चित कर लोगों...

प्रधानमंत्री ने फतेह रैली में परनीत कौर की जीत सुनिश्चित कर लोगों में जगाई नई उम्मीद

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने पटियाला की फतेह रैली में पहुंचकर पटियाला लोकसभा सीट से परनीत कौर की जीत पर मोहर लगा दी है। पंजाब भाजपा की महिला मोर्चा प्रधान बीबा जयइंद्र कौर और भाजपा के जिला शहरी प्रधान संजीव शर्मा बिट्टू ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के पटियाला आने का कितना उत्साह था, इसका सबूत रैली में उमड़ा जन सैलाव दे चुका है। संजीव शर्मा ने कहा कि फतेह रैली ने पटियाला और पंजाब के सुनहरी भविष्य की नींव रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पटियाला वासियों के लिए ये बेहद सम्मान और सौभाग्य की बात है कि हमारी अपनी महारानी परनीत कौर तेजी से जीत की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि रैली के बाद तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जशन मनाना शुरू कर दिया है।

Advertisements

 भाजपा जिला शहरी प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि 44 डिग्री तापमान में लोग अपने घरों से जरूरी काम के लिए भी नहीं निकल रहे, लेकिन फतेह रैली में उमड़ी भाजपा समर्थकों को भीड़ ने साफ इजाफा कर दिया है कि अब लोग गारंटी पर विश्वास करते हैं, न की झूठे वायदों पर। उन्होंने कहा कि पटियाला सहित पूरे पंजाब को विकसित करने का संकल्प लेकर गए प्रधानमंत्री ने फतेह रैली में साफ शब्दों में लोगों से अपील की कि भाजपा के प्रत्याशी परनीत कौर को दिया जाने वाला एक-एक वोट मोदी के खाते में जाएगा। जब मोदी की राजनीतिक पकड़ मजबूत होगी और महारानी परनीत कौर दिल्ली में बैठकर पटियाला के विकास और प्रमुख समस्याओँ को प्राथमिकता पर सुलझा सकेंगी।

  पंजाब भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जयइंद्र कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के पटियाला की फतेह रैली में आने के बाद चुनाव महज एक औपचारिकता भर रह गया है। अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि उनके कार्यकर्ताओँ की रातों की नींद और दिन का चैन खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि रैली में देखी गई महिलाओं की संख्या ने साफ कर दिया है कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में भाजपा को लेकर अधिक उत्सुक्ता है। नारी सशक्तिकरण के लिए वचनवद्ध नरिदंर मोदी ने महिलाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जो योजनाएं बनाई है, उनका सीधा लाभ महिलाओँ तक पहुंच रहा है और पंजाब में उन्होंने अब पटियाला में एक लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। पटियाला के खेल और एजूकेशन में नई ऊँचाई देने की वायदा प्रधानमंत्री फतेह रैली में कह चुके हैं और सबको पता है कि मोदी जो कहते हैं उसे जरूर करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here