Sunday, October 25, 2026
Home Crime भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ अन्न भाग्य योजना के चावल चोरी करने के...

भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ अन्न भाग्य योजना के चावल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ को अन्न भाग्य योजना के चावल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राठौड़ को जिला मुख्यालय कलबुर्गी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि मणिकांत को यादगीर जिले के शाहपुर में एक सरकारी गोदाम से दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 6077 क्विंटल चावल की चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने पूछताछ की अनदेखी की। इसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here