नौसरबाज का शिकार हुई युवती, ए.टी.एम. कार्ड बदलकर खातेे से उड़ाए 25 हजार रुपए

होशियारपुुर, (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: समीर सैनी। थाना सिटी पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसका ए.टी.एम. बदल कर उसके खाते से 25 हजार रुपए उड़ाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमरन कौर पुत्री देस राज निवासी आदमवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 फरवरी को करीब सायं 6.30 बजे पंजाब नैशनल बैंक सब्जी मंडी के पास लगे ए.टी.एम.से पैसे निकलवाने के लिए आई तो उसका ए.टी.एम. किसी कारण नहीं चल रहा था।

Advertisements

वहीं ए.टी.एम. के अंदर खड़े व्यक्ति ने बैंक का कर्मी बता कर उसका ए.टी.एम. ले लिया और धोखे से उसने ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया और वहां से चला गया। युवती ने बताया कि उसी शाम जब उसने ए.टी.एम. कार्ड को ध्यान से देखा तो वह ए.टी.एम. कार्ड उसका नहीं था। उसने बताया कि उस व्यक्ति द्वारा उसके ए.टी.एम. कार्ड से करीब 25 हजार रुपए निकलवा लिए गए थे। जिसकी सूचना उसने थाना सिटी को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here