गुरु कृपा ही परमात्मा की कृपा पाने का मूल साधन है: अतुल कृष्ण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से मंदिर परिसर एकता नगर में आयोजित किए जा रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चौथे दिन आचार्य राजिंदर प्रसाद जी हरिद्वार वालों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ प्रारंभ किया और इस मौके पर रत्न चंद एवं दर्शना अग्रवाल चंडीगढ़ वालों ने मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति डाली। सायं की सभा में कथा करते हुए अतुल कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि भगवान के शरणागत होने पर अनपे भक्त का सारा काम स्वयं भगवान करते हैं। उन्होंने कहा कि संसारिक बंधनों से मुक्त होने के लिए एक साधन का कथा श्रवण करना, संकीर्तन श्रवण करना और समर्पण भाव ही उसका लक्ष्य है। भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जीव सांसारिक कर्म, पूर्ण त्याग की भावना से करते हुए नित्य निरंतर भगवन्न नाम का स्मरण करते रहना चाहिए।

Advertisements

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पांचवें दिन रत्न चंद व दर्शना अग्रवाल ने डाली आहुतियां

हरि चरणों का आश्रय ही मानव को कलिकाल के बंधन से मुक्त कर सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सतगुरु की जब कृपा हो जाती है तो भगवन्न नाम प्रेम की ज्यति हृदय में जल उठती है तथा ऐसा ही संदेश कपि भगवान ने अपनी माता को दिया। उन्होंने गुरु कृपा को परमात्मा की कृपा का साधन बताया। इस दौैरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना एवं संजीव तलवाड़ ने विशेष तौर से पहुंच कर कथा में हाजिरी लगवाई।

इस मौके पर संजीव अरोड़ा, रमेश अग्रवाल, तरसेम मोदगिल, रमेश मुखी सोनीपत, भूषण सोनीपत, राजिंदर मोदगिल, नवीन कोहली, मदन लाल, रमन सूरी, दविंदर वालिया (गुरु जी), शोभन सिंह, बृज बिहारी, साहिल शर्मा, नील शर्मा, निखिल अग्रवाल, अशोक कुमार, चमन लाल सूद, राजीव शर्मा, सुभाष अग्रवाल, परवीन तलवाड़, रमेश जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं श्रद्धालुओं ने प्रभु नाम का गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here