Monday, October 26, 2026
Home Himachal 248 ग्राम सभाओं में हुई स्वच्छता पर चर्चा, जलशक्ति विभाग ने चलाया...

248 ग्राम सभाओं में हुई स्वच्छता पर चर्चा, जलशक्ति विभाग ने चलाया सफाई अभियान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। स्वच्छता ही सेवा-2024 के शुभारंभ अवसर पर रविवार को जिला की सभी 248 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर लोगों ने स्वच्छता से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा तथा स्वच्छता की शपथ ली। ग्राम सभा में स्वच्छता से संबंधित कार्यों के शैल्फ भी मंजूर किए गए। कई ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान भी चलाया गया। ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए रणनीति भी बनाई गई।

Advertisements

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने बताया कि 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2024 के दौरान व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। परियोजना अधिकारी ने बताया कि रविवार को जिले की सभी 248 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के एजेंडे और अन्य गतिविधियों के संबंध में पंचायत जनप्रतिनिधियों को पहले ही विस्तृत जानकारी दे दी गई थी तथा उनसे स्वच्छता ही सेवा-2024 में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

 उधर, जल शक्ति विभाग ने भी रविवार को स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान विभाग के कार्यालय परिसरों, विभिन्न पेयजल योजनाओं के जलस्रोतों, पंप हाउसों और टैंकों की सफाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here