
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई के समुद्र में एक मछली पकड़ने वाली नाव में भीषण आग लग गई। नाव में 20 लोग होने का दावा किया जा रहा है। यह घटना मुंबई के अलीबाग की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी मुताबक आग लगने के बाद करीब 18 मछुआरों को बचा लिया गया है। सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।












