महिला दिवस पर पूर्व मंत्री संतोष चौधरी को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पूरे भारत देश में विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर होशियारपुर में दुनिया की सभी महिलाओं को समर्पित एक समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि एक महिला कई मुश्किलों का सामना करते हुए आगे बढ़ती है, एक महिला मां, बहन व पत्नी जैसे कई रिश्तो में ढलती है।

Advertisements

उनके हर एक रिश्ते की अपनी एक अहमियत होती है ऐसे ही आज महिला दिवस को समर्पित जिला होशियारपुर की कुछ समाजिक राजनितिक और धार्मिक संस्थानों की महिलाओं ने मिल कर विश्व महिला दिवस को समर्पित पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी को उनको कार्याकाल दौरान उनके सराहनीय कार्यो के चलते उनको सम्मानित किया तथा इस मौके पर केक काटकर उन महिलाओ को भी याद् किया गया।

जिन्होंने देश की तरक्की में अपना योगदान डालकर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने है। इस मौके श्रीमती शुक्ल देवी,उर्मिला देवी, सुनीता रानी, किरन सैनी, गीता, संगीता रीना तथा कंचन समाजिक संस्थानों की महिलाएं मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here