
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू के संजय नगर क्षेत्र के ट्यूबवेल पार्क में झूले पर एक युवक का शव लटका मिला। शव के पास एक पिस्टल भी मिली है। पार्क में सुबह टहलने आए कुछ लोगों ने झूले से लाल रंग का कुछ बहते देखा। जब वे पास पहुंचे तो पाया कि वहां एक युवक का शव है और उससे खून बह रहा है। इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में शव के पास एक लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है, जो मृतक के पिता की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि पिस्टल शव के ऊपर ही रखी हुई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान डिग्याना निवासी सूर्यांश चौधरी के रूप में की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।












