
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गर्मी का मौसम हो और आम न खाया जाए-ऐसा कैसे हो सकता है। टॉडलर्स होम स्टडी हॉल में बच्चों ने मिलकर मनाई एक मज़ेदार और स्वादिष्ट मैंगो पार्टी सभी बच्चे पीले कपड़े पहनकर आए। कलासरूम आम की खुशबू से भर गए। कोई आम लाया, कोई आम का जूस, तो कोई आम की चटनी, टीचर्स ने बताया कि आम फलों का राजा है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

बच्चों ने आम खाए, पेटिंग बनाई और आम पर छोटी-छोटी कविताएं भी सुनाई। बच्चों ने “आया आम का मौसम” गीत पर डांस किया और खूब मस्ती की। हंसी, मस्ती और स्वाद के साथ यह दिन सबके लिए यादगार बन गया। मैगो पार्टी ने सभी के चेहरों पर प्यारी सी मुस्कान बिखेर दी। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या महोदय ने कहा कि मैगो पार्टी बच्चों के लिए स्वाद, मस्ती और सीख से भरा एक सुंदर अनुभव रहा। ऐसे आयोजन बच्चों की स्वनात्मकता को निखारते है और उन्हें सीखने का आनंद देते है। हम हमेशा ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे। सच में, यह आम पार्टी बहुत ही मज़ेदार रही।












