Sunday, October 25, 2026
Home Crime Tennis Player Radhika Murder: ‘बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे...

Tennis Player Radhika Murder: ‘बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे लोग…’, हत्यारे पिता का कबूलनामा

गुरुग्राम (द स्टैलर न्यूज़)। गुरुग्राम में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। उनके पिता दीपक यादव सोशल मीडिया पर वायरल राधिका के एक म्यूजिक वीडियो से बहुत नाराज थे। आरोपी पिता ने बेटी से वो वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट करने को भी कहा था, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की चाह रखने वाली राधिका ने इसे हटाने से मना कर दिया था। स्टेट लेवल की टेनिस प्लेयर राधिका यादव को उनके पिता ने ही गोली मारकर मौत के घात उतार दिया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार शुरूआती पूछताछ में 49 वर्षीय दीपक यादव (राधिका के पिता) ने हत्या की बात कबूल कर ली है। अधिकारियों को उसने बताया कि उसके गांव के लोग उसे बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारते थे। जिसके बाद दीपक ने बेटी को टेनिस एकेडमी बंद करने के लिए कहा था। आरोपी पिता ने कबूल किया है कि उसने अपनी बेटी को पीठ में 3 गोलियां मारी, जब वह रसोई में खाना बना रही थी।  उसके चाचा उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here