Thursday, October 8, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू से एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर यात्रा को पुंछ के...

जम्मू से एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर यात्रा को पुंछ के लिए किया रवाना

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। भगवती नगर जम्मू से जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिंहा ने पुंछ बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका सीमावर्ती जिला राजौरी पुंछ पहुंचने पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

Advertisements

जम्मू में इस दौरान बाबा अमरनाथ एवं बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के प्रधान पवन कोहली, महामंत्री सुदर्शन खजूरिया, विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर के प्रधान राजेश गुप्ता, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया, कार्तिक सूदन आदि उपस्थित थे। जत्था रवानगी से पहले गणेश पूजन किया गया और भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here