Sunday, October 25, 2026
Home National बारिश का कहर: हमीरपुर में 24 घंटे में गिरे 84 डंगे, 81...

बारिश का कहर: हमीरपुर में 24 घंटे में गिरे 84 डंगे, 81 पशुशालाओं को पहुंचा नुकसान 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला में जारी भारी बारिश के दौर के बीच पिछले 24 घंटों में करीब 2.54 करोड़ रुपए की सरकारी और गैर सरकारी सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में  9 कच्चे मकान ध्वस्त हुए हैं, जिससे लगभग 16 लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है। 54 अन्य कच्चे मकानों और 11 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे लगभग 40.96 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। 10 अन्य भवनों को भी लगभग 5.15 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। जिले भर में 84 डंगे गिरे हैं, जिनमें लगभग 71.56 लाख रुपये की क्षति हुई है। 81 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 42.23 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।  जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति हुई है। 

Advertisements

  इसके साथ ही मॉनसून सीजन के दौरान जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी संपत्ति के नुक्सान का आंकड़ा 120.98 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। अभी तक इस मॉनसून सीजन में जिला में जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 66.63 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 50.96 करोड़, बिजली बोर्ड को 1.03 करोड़ और शिक्षा विभाग को 39.33 लाख रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित की है। आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1077 अथवा दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क करने की अपील भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here