ब्राह्मण सभा ने हवन यज्ञ कर किया नववर्ष का स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। ब्राह्मण सभा रजि होशियारपुर की और से भगवान परशुराम भवन एकता नगर खानपुरी गेट में नव वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में प. कमलेश शर्मा अपने परिवार सहित उपस्थित हुए, वहां सभी उपस्थित सदस्यो ने पूर्ण आहूति विश्व की मंगलकामना के लिए डाली गई।

Advertisements

इस अवसर पर डा. जय नारयण ने नव वर्ष के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है,जो उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि से भरी होती है।
उन्होंने कहा कि फसल पकने का प्रारंभ यानि किसान की मेहनत का फल मिलने का भी यही समय होता है। नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं अर्थात् किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिये यह शुभ मुहूर्त होता है। यह दिन सृष्टि रचना का पहला दिन है। इस दिन से एक अरब 97 करोड़ 39 लाख 49 हजार 109 वर्ष पूर्व इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्मा जी ने जगत की रचना प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि विक्रमी संवत का पहला दिन उसी राजा के नाम पर संवत् प्रारंभ होता था जिसके राज्य में न कोई चोर हो, न अपराधी हो, और न ही कोई भिखारी हो। साथ ही राजा चक्रवर्ती सम्राट भी हो। सम्राट विक्रमादित्य ने 2067 वर्ष पहले इसी दिन राज्य स्थापित किया था।

स्वामी विवेकानन्द ने कहा था यदि हमें गौरव से जीने का भाव जगाना है, अपने अन्तर्मन में राष्ट्र भक्ति के बीज को पल्लवित करना है तो राष्ट्रीय तिथियों का आश्रय लेना होगा। गुलाम बनाए रखने वाले परकीयों की दिनांकों पर आश्रित रहने वाला अपना आत्म गौरव खो बैठता है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे मन में यह उदघोष जगाता है कि हम पृथ्वी माता के पुत्र हैं, सूर्य, चन्द्र व नवग्रह हमारे आधार हैं प्राणी मात्र हमारे पारिवारिक सदस्य हैं। तभी हमारी संस्कृति का बोध वाक्य ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ का सार्थक्य सिद्ध होता है।

इस मौके प्रवचन उपरांत ध्वज पूजन का आयोजन मुख्य यजमान द्वारा किया गया और आए हुए सदस्यों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प. सुरेश तिवारी,प. शशि कमल, प.विनोद शर्मा,प.जगमोहन शर्मा, पार्षद प.निपुण शर्मा,प.कृष्ण गोपाल,प. सुरेश कपाटिया,प. बिन्दुसार शुक्ला, प. सोनू जोशी,प. अनिल डोगरा,प. मनोज दत्ता,प. मधुसूदन कालिया, अश्वनी कालिया, प. राजन शर्मा, प. राजेश शर्मा,प. अरविन्द शर्मा, प.दीपक, प. गौरव पाठक, शवेत कुमार,प. राजिंदर मोदगिल,प. विक्रांत,प. अनुराग कालिया,प. गुरुदत्त वैद, प्रिंसिपल सन्त राम,प.विजय मोदगिल,प. प्रताप शर्मा, प.बलराम भारद्वाज, प. गुरदेव शर्मा आदि सभा सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here