कुशासन के विरुद्ध हजारों लोगों का एकजुट होना कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रश्न चिंह: डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जालंधर में आयोजित होने वाली बजाओ ढोल-खोलो पोल रैली में भाग लेने के लिए होशियारपुर से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अगुवाई में जालंधर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर करीब 60 बसों एवं करीब 50 कारों के विशाल काफिले में सवार होकर कार्यकर्ता जालंधर गए।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बतया कि जालंधर रवाना होने से पहले स्थानीय रोशन ग्राउंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. रमन घई ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार जनता से किए वायदों में से एक को भी पूरा करने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे पर नकेल कसना, रोजगार मुहैया करवाना तथा विकास कार्यों को लेकर जनता के कटघरे में है तथा भाजपा द्वारा की जा रही रैली सरकार को पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने गरीब विरोधी सरकार होने का सबूत दिया है। सरकार द्वारा पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई भलई योजनाओं को निर्विघ्न जारी रखने में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज लोग 2 रुपये किलो गेहूं को तरस रहे हैं, गरीबों के लिए शुरु की गई मुफ्त सुविधा बंद की जा रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, विधवा पैंशन, बुढ़ापा पैंशन के लिए जरुरतमंद लोग कई-कई माह से सरकार का मुंह ताक रहे हैं, शगुन स्कीम का कोई अता-पता नहीं है। डा. घई ने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता की कचहरी में आकर अनपे एक साल का हिसाब देना चाहिए तथा लोगों से किए वायदों संबंधी अपनी स्टैंड क्लीयर करना होगा। उन्होंने जालंधर रैली के लिए होशियारपुर नगर व जिले से भारी लोगों का भाजपा को समर्थन देना व कार्यकर्ताओं का इस रैली में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी.एस.बागी, जिला उपाध्यक्ष गौरव वालिया, संदीप पंचनंगल, कुलभूषण सेठी, सचिव डा. राज कुमार सैनी, दीपक प्रभाकर, एस.एम. सिद्धू, गुरबख्श कौर, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, अजय चोपड़ा, कुलदीप राज, हरजिंदर डांडिया, महामंत्री डा. पंकज शर्मा, मनजिंदर सियान, राज कुमार महिलांवाली, चेतन सूद, रविंदर फौजी, शाम सैनी के अलावा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद मीनू सेठी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डा. जमील बाली, एन.आर.आई. सैल अध्यक्ष गुरविंदर सैनी, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, एस.सी. मोर्चा एस.के. आजाद, मैडीकल सैल के अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, स्पोट्र्स सैल से कृपाल सिंह आहलुवालिया, गगन सैनी, सुरिंदर कौर, स्वर्ण सिंह, होशियार सिंह, सुधीर शर्मा, जगदीप सोहल, रिशु बाली, मनप्रीत, गगन कुमार, मयंक शर्मा, रतिश अग्रवाल, जगमोहन नरुला, मनप्रीत सिंह, शक्ति वर्मा, जसवीर सिंह, दलजीत सिंह, सुनील सेठी सैकड़ों साथियों सहित रैली में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here