Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने की भीषण गोलाबारी, 3 बच्चों सहित पांच...

बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने की भीषण गोलाबारी, 3 बच्चों सहित पांच की मौत

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान की ओर से की गई भीषण गोलाबारी में एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है और उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertisements

घायलों की मदद के लिए वायुसेना चॉपर लेकर पहुंची

भारत-पाक नियंत्रण सीमा रेखा के साथ से जिला पुंछ के बालाकोट सेक्टर के गांव देवता में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रिहायशी गांवों व अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, जिससे देवता गांव में पाक गोले आकर पड़े। देवता गांव में की गई इस गोलाबारी में चौधरी मोहम्मद रमजान का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें गोलाबारी में चौधरी मोहम्मद रमजान पुत्र रहमतुल्लाह उसकी पत्नी मलका-बी उम्र 38, फैजान अहमद उम्र 13 वर्ष, 9 वर्षीय रिजवान व बच्ची मेहरीन की मौत जबकि दो लड़कियां घायल हो गईं। घायलों को एयरफोर्स के चॉपर से जम्मू रेफर किया गया।

पाकिस्तान की इस गोलाबारी से इलाके के लोग दहशत के माहौल बना हुआ है और सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाव दे रही है। वहीं नैशनल कॉन्फ्रैंस के नेता व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर के रूप में बेहतर तोहफा दिया था। सीजफायर सिर्फ व सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि सीजफायर के उल्लंघन से बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं। जिसकी जिम्मेदार सरकार की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here