
महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। भिवंडी तालुका के सारवली गांव से आग लगने का मामला सामना आया है। जहाँ एक रंगाई कारखाने में आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि गांव में स्थित इस फैक्ट्री में सुबह करीब 9 बजे आग लगी और अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं मिली है।
भिवंडी निजामपुर सिटी म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख साकिब खारबे ने बताया कि मौके पर दो दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। जबकि ठाणे और कल्याण से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए हैं। उन्होंने आग को बड़ी-भीषण बताया और कहा कि आग पर काबू पाने का अभियान जारी है। पुलिस इस हादसे की जाँच कर रही है।
Advertisements













