Sunday, October 25, 2026
Home Himachal नए साल का जश्न मनाने जा रहे दोस्तों की कार खाई में...

नए साल का जश्न मनाने जा रहे दोस्तों की कार खाई में गिरी, 5 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के बाद मंडी में भी एक बड़ा हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। सराज विधानसभा क्षेत्र में कांडा के समीप नौणी मोड़ पर एक नैनो कार खाई में जा गिरी। पांच दोस्तों का दल नए साल का जश्न मनाने जा रहा था। हादसे में पांचों दोस्त घायल हो गए व तीन की हालत गंभीर है। हादसा वीरवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एचपी 33 ई 1463 नैनो कार कांडा के समीप नौणी मोड़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार तीन पुरुष व दो महिला सवार घायल हो गए।

Advertisements

हादसे में 19 वर्षीय चालक तरुण, 15 वर्षीय सिमरन, 17 साल की यशिका, 18 वर्षीय आर्यन राणा व 18 साल का हिमांशु घायल हो गए हैं। सभी दोस्त नेरचौक के आसपास के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नए साल का जश्न मनाने के लिए सराज विधानसभा क्षेत्र के मनरेगा पार्क जा रहे थे। इस दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार गिरते देख ली व दुर्घटना की सूचना 108 को दी गई। जिसके बाद एंबुलेंस से घायलों को नागरिक अस्पताल बगस्याड लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here