Saturday, October 17, 2026
Home Himachal टौणी देवी में एचआरटीसी बस खराब, 1 घंटे तक के जाम से...

टौणी देवी में एचआरटीसी बस खराब, 1 घंटे तक के जाम से यात्री परेशान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी में सुबह करीब 8:40 बजे धर्मपुर डिपो की एचआरटीसी की जम्मू रूट की एक बस का टायर पंचर हो गया। तंग सड़क होने के कारण बस को ठीक करने में और ज्यादा समय लगा, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। यात्री और वाहन चालक इस घटना से काफी परेशान हुए। करीब 1 घंटे बाद, सुबह 9:30 बजे के आसपास, बस ठीक होने के बाद यातायात सुचारू हो सका।

Advertisements

गौरतलब है कि एचआरटीसी बसों के टायर पंचर होने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, जिससे यात्री अक्सर असुविधा झेलने को मजबूर होते हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए बसों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here