Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir शिव मंदिर क्षेत्र में बिजली ढांचा मजबूत, 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

शिव मंदिर क्षेत्र में बिजली ढांचा मजबूत, 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। राजौरी नगर के शिव मंदिर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शनिवार को क्षेत्र में 25 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर और स्थिर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन समारोह का नेतृत्व राजेश गुप्ता उर्फ बिट्टू शाह (अध्यक्ष व्यापार मंडल एवं पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 7) ने किया। इस अवसर पर बिजली विभाग (पीडीडी) राजौरी के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) सहित स्थानीय व्यापारी, सामाजिक प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

Advertisements

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश गुप्ता ने बताया कि शिव मंदिर क्षेत्र में बढ़ती आबादी और व्यापारिक गतिविधियों के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही थी। पुराने ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने से बार-बार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डीसी राजौरी अभिषेक शर्मा और पूरे पीडीडी विभाग को सहयोग और त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया गया। राजेश गुप्ता उर्फ बिट्टू शाह ने कहा कि प्रशासन और बिजली विभाग की सक्रियता के कारण यह कार्य कम समय में पूरा हो सका। वर्तमान परीक्षा सत्र को ध्यान में रखते हुए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, साथ ही स्थानीय व्यापारियों की आवश्यकताओं और आगामी पवित्र रमजान माह के मद्देनज़र पीडीडी से क्षेत्र में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही अघोषित और बार-बार होने वाली बिजली कटौती पर सख्ती से रोक लगाने का भी अनुरोध किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here