Sunday, October 25, 2026
Home National नितिश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, कहा- ‘मैं राज्यसभा...

नितिश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, कहा- ‘मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं…’

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। करीब 20 साल तक बिहार की कमान संभालने के बाद अब नीतीश कुमार फिर दिल्ली की सियासत करने की तैयारी में है। नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले हैं। जदयू नेताओं ने कहा है कि पार्टी नीतीश कुमार की है और हर फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।”

Advertisements

उन्होंनें कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here