निस्वार्थ सेवा भाव रखने वाले अमरजीत जैसे सदस्यों की हर संस्था को है जरुरत: संजीव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पावर कॉम से सेवा निवृत्त होने उपरांत अमरजीत शर्मा ने अपना हर पल भारत विकास परिषद को समर्पित करने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले की सराहना करते हुए भाविप पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें व उनकी पत्नी अनीता शारदा को विशेष तौर से सम्मानित किया।

Advertisements

-श्री शर्मा ने सेवानिवृत्ति उपरांत अपना हर पल भाविप को किया समर्पित

इस मौके पर भाविप अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव कुमार ने कहा कि अमरजीत शर्मा सेवा में रहते हुए भी संस्था के साथ जुड़े हुए थे और अब सेवा निवृत्त होने के बाद इनके इस निर्णय से संस्था के कार्यों में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि अमरजीत शर्मा जैसे निस्वार्थ सेवा भाव रखने वाले कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की हर संस्था को जरुरत होती है। भारत विकास परिषद के सदस्य संस्था के पांच सूत्रों का पूर्ण अनुसरन करते हैं, जिसकी उदाहरण श्री शर्मा ने पेश की है।
इस मौके पर जिला सचिव जगमीत सिंह सेठी एवं राजिंदर मोदगिल ने बताया कि अमरजीत शर्मा 33 साल की सेवा उपरांत सर्कल सुपरिटेंडेंट की पोस्ट से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सेवा के दौरान भी श्री शर्मा ने संस्था को अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिसके चलते मानव सेवा के कई कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि अब पूरा समय मिलने से संस्था मानवता की सेवा में और भी प्रकल्प लगाएगी।
इस अवसर पर तिलक राज शर्मा, वरिंदर चोपड़ा, एच.के. नकड़ा, दविंदर अरोड़ा, तरसेम मोदगिल, संजीव खुराना, रविंदर भाटिया, विपन शर्मा, सिल्वीया प्रभाकर, शिवानी प्रभाकर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here