Sunday, October 25, 2026
Home National सोनीपत में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, हुआ भारी नुकसान  

सोनीपत में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, हुआ भारी नुकसान  

सोनीपत (द स्टैलर न्यूज़)। सोनीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दो फैक्ट्रियों में आग लग गई, जिस कारण फैक्टरी मालिकों को भारी नुकसान हुआ है और पहले आग शॉर्ट सर्किट से एक बांस की फैक्ट्री में लगी और उसके बाद उसी आग की लपेटों में एक पेंट की फैक्टरी भी आ गई और देखते ही देखते दोनों फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया है। गनीमत यह रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Advertisements

वहीं दोनों फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय विधायक निखिल मदान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बांस की फैक्ट्री के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने के चलते पहले बांस की फैक्ट्री में आग लगी और उसके बाद अरोमा की फैक्ट्री में आग लग गई। अब फायर विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here