Thursday, October 1, 2026
Home Punjab जालंधर में फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड को किया अलर्ट

जालंधर में फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड को किया अलर्ट

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)।  कपूरथला रोड स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के नज़दीक एक फैक्ट्री में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आई है। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे उठता धुआं दूर-दूर तक नजर आने लगा।

Advertisements

आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। सूचना पाकर जालंधर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

करीब दो घंटे से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जबकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here