Sunday, October 25, 2026
Home National सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, जरूरी काम से जा रहे...

सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, जरूरी काम से जा रहे थे कोर्ट में

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। सोनीपत में एक भयाकर सड़क दुर्घटना हुई है जहां सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। बता दें कि गन्नौर कोर्ट में जरूरी काम से जा रहे 2 दोस्तों की बाइक आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

दोनों अपने परिवार के इकलौते सहारा थे और रोजी-रोटी के लिए मेहनत-मजदूरी करते थे। घटना के बाद दोनों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मुरथल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस द्वारा ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि मरने वाले 33 वर्षीय सुनील और उसके दोस्त दीपक थे। जानकारी के अनुसार सुनील और दीपक पल्सर बाइक पर सवार होकर गन्नौर कोर्ट जा रहे थे। जब वे कुराड़ बाईपास के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। आरोप है कि ट्रक ड्राइवर ने हवा भरवाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही बाइक संभल नहीं सकी और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here