Thursday, October 8, 2026
Home Crime लुटेरों ने कांग्रेस नेता की चाकू मारकर की हत्या

लुटेरों ने कांग्रेस नेता की चाकू मारकर की हत्या

छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लुटेरों ने कांग्रेस के एक नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने रविवार रात कांग्रेस के स्थानीय नेता प्रकाश सिंह कश्यप (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि धमधा मार्ग पर चिखली गांव के पास रविवार रात जब कश्यप मोटरसाइकिल से अपने 2 अन्य मित्रों के साथ अपने गांव तुमकला जा रहे थे तब चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि लुटेरों ने कश्यप से मोबाइल फोन और चार हजार रूपए लूट लिए। कश्यप ने इसका विरोध किया तो उन्होंने कश्यप को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए।

अधिकारियों के अनुसार घायल कश्यप को उनके मित्रों ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। प्रकाश सिंह कश्यप धमधा मंडल के कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here