जत्थेदार कुलदीप सिंह बडाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जत्थेदार कुलदीप सिंह बडाला की अकस्मात निधन पर शिरोमणि अकाली दल बादल के बी.सी. विंग की तरफ से एक शोक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर बी.सी. विंग के जिला अध्यक्ष (शहरी) हरजीत सिंह मठारु ने कहा कि जत्थेदार बड़ाला दोआबा क्षेत्र में अकाली दल के स्तम्भ थे और उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने इस क्षेत्र में बहुत तरक्की की और जनता के दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। इस अवसर पर विंग के शहरी अध्यक्ष रणधीर सिंह भारज ने कहा कि जत्थेदार बडाला के निधन से कभी न पूरी होने वाली क्षति हुई है।

Advertisements

इस मौके पर योगराज सिंह, परमजीत सिंह कल्याण, हरजिंदर सिंह विर्दी, जसविंदर सिंह सहोता, मनप्रीत सिंह रेहसी, सतपाल सिंह भुलाणा, कुलदीप सिंह बब्बू बजवाड़ा, हरदीप सिंह डोला, गुरपाल सिंह लाचोवाल, जसविंदर जस्सी, गुरमुख सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खी, अवतार टॉक, सहकार भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेतन सूद, भूपेश कुमार, लखविंदर लक्की, गुरजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर जत्थेदार बडाला की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here