सेंट सोल्जर में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्क्लेव होशियारपुर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुशील सैनी ने छात्रों विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस संयुक्त राष्ट्र की पहल से हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस का उद्देश्य विस्फोटक विश्व जनसंख्या और प्रजनन स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस साल विश्व जनसंख्या दिवस का थीम ‘परिवार नियोजन एक मानव अधिकार’ है।

Advertisements

इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य लोगों के बीच प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। उन्होंने कहा कि विश्व की आबादी में विस्फोटक वृ्द्धि चिंता का एक गंभीर विषय है। यह ओर भी बहुत सारी समस्याओं को जन्म दे रही है, जैसे बेरोजगारी, गरीबी इत्यादि। अगर हम बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रण कर लेते हैैं तो बहुत सी समस्याएं आपने-आप हल हो जाएंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here