भारत गौरव संस्थान की ओर से संविधान दिवस पर सैमिनार 26 नवंबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत गौरव संस्था द्वारा मंगलवार 26 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे मॉडल टाउन क्लब होशियारपुर में संविधान दिवस के मौके पर विशेष सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें संविधान का हमारे निजी,सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पर संविधान के प्रभावों के प्रति चर्चा की जाऐगी इसमें वाइस चांसलर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश कुलदीप अग्निहोत्री, साध्वी रुपेश्वरी भारती (दिव्य ज्योति जागृति संस्थान) एवं सुवीर सिद्धू सैक्ट्री बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा इत्यादि गणमान्यजन अपने विचार रखेंगे।

Advertisements

संस्था के प्रैस सचिव विकास सूद ने जानकारी देते हुए कहा की भारत गौरव संस्था के प्रधान विजय सांपला जी द्वारा आयोजित गोष्ठी डा. बी.आर अंबेडकर जी को समर्पित है डा. बी.आर अंबेडकर जी द्वारा 26 नवंबर1959 को लोकसभा में संविधान पेश किए जाने के 70वें दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त शहर वासियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दोपहर 3:00 बजे माडल टाऊन क्लब होशियारपुर में निवेदन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here